Bhulekh UP Khatauni Kaise Nikale Online 2026 : आज के समय में जमीन से जुड़ी जानकारी के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार ने Bhulekh UP पोर्टल के जरिए आम लोगों को घर बैठे अपनी जमीन की खतौनी (Khatauni) देखने और online khatauni डाउनलोड करने की सुविधा दे दी है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि खतौनी ऑनलाइन कैसे निकालें, तो यह लेख आपके लिए पूरी तरह उपयोगी है।
Khata Khatauni क्या होती है?
खतौनी एक सरकारी दस्तावेज होता है जिसमें किसी जमीन के मालिक का नाम, खसरा नंबर, रकबा (एरिया), और जमीन से जुड़ी अन्य जानकारी दर्ज होती है। यह दस्तावेज जमीन के मालिकाना हक को साबित करने के लिए बहुत जरूरी होता है। Online khatauni आप यूपी भूलेख पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं जो कि एक फ्री सेवा है। इसके लिए बस आपको स्मार्टफोन चाहिए या फिर आप नजदीकी csc पर विजिट कर सकते है।
Bhulekh UP से खतौनी निकालने के लिए किस जानकारी की जरूरत होती है?
खतौनी देखने के लिए आपके पास नीचे दी गई किसी एक जानकारी का होना जरूरी है:
- जिसकी खाता खतौनी निकालनी है उसका नाम और पता (जिला, तहसील, ग्राम और खातेदार का नाम)
- खसरा नंबर
- खाता संख्या
- भूमि की श्रेणी
इनमें से कोई एक जानकारी होने पर आप आसानी से घर बैठे मोबाइल से खतौनी निकाल सकते हैं।
Bhulekh UP से खतौनी ऑनलाइन निकालने का तरीका, step by step
नीचे पूरा प्रोसेस आसान भाषा में बताया गया है:
⭐ सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें और आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं –
bhulekh.up.gov.in
⭐ वेबसाइट खुलने के बाद आपको “खतौनी की नकल देखें” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
⭐ अब आपको जिला, तहसील और गांव का चयन करना होगा। सही जानकारी चुनकर आगे बढ़ें।
⭐ इसके बाद आपसे जानकारी मांगी जाएगी जैसे:
खसरा/गाटा संख्या
या खाता संख्या
या खातेदार का नाम
या जमीन की श्रेणी
अपनी सुविधा के अनुसार कोई एक विकल्प चुनें, जिसकी आपको जानकारी जो।
⭐ अब स्क्रीन पर आपकी जमीन की पूरी जानकारी दिखाई देगी, यही खतौनी है। आप चाहें तो इसकी खतौनी नकल डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट निकाल सकते हैं।
खतौनी में कौन-कौन सी जानकारी होती है?
खतौनी में आमतौर पर ये जानकारियां होती हैं:
- जमीन मालिक का नाम
- पिता/पति का नाम
- खसरा और खाता संख्या
- जमीन का प्रकार
- कुल रकबा (एरिया)
- भूमि का उपयोग
- भूमि पर राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश
- लोन इत्यादि की जानकारी।
क्या ऑनलाइन निकली खतौनी मान्य होती है?
हाँ, Bhulekh UP वेबसाइट से निकाली गई खतौनी जानकारी के लिए मान्य होती है। साथ ही इसे विभिन्न जगह इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लेकिन कई बार किसी कानूनी या रजिस्ट्री काम के लिए अक्सर तहसील से प्रमाणित कॉपी की जरूरत पड़ती है। जिसे मुहर वाली खतौनी भी कहते हैं। वहां ये डाउनलोड की हुई खतौनी नकल काम नहीं आती।
जरूरी सुझाव
- हमेशा सरकारी वेबसाइट से ही खतौनी देखें
- किसी एजेंट या फर्जी वेबसाइट पर अपनी जानकारी न डालें
- अगर जानकारी गलत दिखे तो संबंधित तहसील में सुधार कराएं
Faqs About Bhulekh UP Khatauni
खतौनी मोबाइल से निकाली जा सकती है क्या?
जी हां, की व्यक्ति mobile se Khatauni download कर सकता है। ये काफी आसान है otherwise ऊपर दिए स्टेप्स को follow करें।
क्या खतौनी डाउनलोड करने में पैसे लगते हैं?
नहीं, ये एकदम फ्री है लेकिन तब जब आप mobile से खुद चेक करते हैं । अगर आप csc पर जाकर khatauni print करते हैं तो इसका आपको चार्ज देना होगा। लेकिन ध्यान रखें portal पर शुल्क ₹0 है।
अब जमीन से जुड़ी जानकारी पाने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। Bhulekh UP 2026 पोर्टल की मदद से आप कुछ ही मिनटों में अपनी खतौनी ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा समय और पैसे दोनों की बचत करती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें