गुरुवार, 1 जनवरी 2026

Bhulekh UP Khatauni Kaise Nikale Online (खतौनी ऑनलाइन निकालने का तरीका)

Bhulekh UP Khatauni Kaise Nikale Online 2026 : आज के समय में जमीन से जुड़ी जानकारी के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार ने Bhulekh UP पोर्टल के जरिए आम लोगों को घर बैठे अपनी जमीन की खतौनी (Khatauni) देखने और online khatauni डाउनलोड करने की सुविधा दे दी है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि खतौनी ऑनलाइन कैसे निकालें, तो यह लेख आपके लिए पूरी तरह उपयोगी है।

Khata Khatauni क्या होती है?

खतौनी एक सरकारी दस्तावेज होता है जिसमें किसी जमीन के मालिक का नाम, खसरा नंबर, रकबा (एरिया), और जमीन से जुड़ी अन्य जानकारी दर्ज होती है। यह दस्तावेज जमीन के मालिकाना हक को साबित करने के लिए बहुत जरूरी होता है। Online khatauni आप यूपी भूलेख पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं जो कि एक फ्री सेवा है। इसके लिए बस आपको स्मार्टफोन चाहिए या फिर आप नजदीकी csc पर विजिट कर सकते है।

Bhulekh UP से खतौनी निकालने के लिए किस जानकारी की जरूरत होती है?

खतौनी देखने के लिए आपके पास नीचे दी गई किसी एक जानकारी का होना जरूरी है:
  • जिसकी खाता खतौनी निकालनी है उसका नाम और पता (जिला, तहसील, ग्राम और खातेदार का नाम)
  • खसरा नंबर
  • खाता संख्या
  • भूमि की श्रेणी 
इनमें से कोई एक जानकारी होने पर आप आसानी से घर बैठे मोबाइल से खतौनी निकाल सकते हैं।

Bhulekh UP से खतौनी ऑनलाइन निकालने का तरीका, step by step

नीचे पूरा प्रोसेस आसान भाषा में बताया गया है:

⭐ सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें और आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं –
bhulekh.up.gov.in

⭐ वेबसाइट खुलने के बाद आपको “खतौनी की नकल देखें” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

⭐ अब आपको जिला, तहसील और गांव का चयन करना होगा। सही जानकारी चुनकर आगे बढ़ें।

Up bhulekh Khatauni download 2026

⭐ इसके बाद आपसे जानकारी मांगी जाएगी जैसे:

खसरा/गाटा संख्या
या खाता संख्या
या खातेदार का नाम
या जमीन की श्रेणी 

 अपनी सुविधा के अनुसार कोई एक विकल्प चुनें, जिसकी आपको जानकारी जो।

⭐ अब स्क्रीन पर आपकी जमीन की पूरी जानकारी दिखाई देगी, यही खतौनी है। आप चाहें तो इसकी खतौनी नकल डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट निकाल सकते हैं।


खतौनी में कौन-कौन सी जानकारी होती है?

खतौनी में आमतौर पर ये जानकारियां होती हैं:
  • जमीन मालिक का नाम
  • पिता/पति का नाम
  • खसरा और खाता संख्या
  • जमीन का प्रकार
  • कुल रकबा (एरिया)
  • भूमि का उपयोग
  • भूमि पर राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश
  • लोन इत्यादि की जानकारी।

क्या ऑनलाइन निकली खतौनी मान्य होती है?

हाँ, Bhulekh UP वेबसाइट से निकाली गई खतौनी जानकारी के लिए मान्य होती है। साथ ही इसे विभिन्न जगह इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लेकिन कई बार किसी कानूनी या रजिस्ट्री काम के लिए अक्सर तहसील से प्रमाणित कॉपी की जरूरत पड़ती है। जिसे मुहर वाली खतौनी भी कहते हैं। वहां ये डाउनलोड की हुई खतौनी नकल काम नहीं आती।

जरूरी सुझाव
  1. हमेशा सरकारी वेबसाइट से ही खतौनी देखें
  2. किसी एजेंट या फर्जी वेबसाइट पर अपनी जानकारी न डालें
  3. अगर जानकारी गलत दिखे तो संबंधित तहसील में सुधार कराएं

Faqs About Bhulekh UP Khatauni

खतौनी मोबाइल से निकाली जा सकती है क्या?

जी हां, की व्यक्ति mobile se Khatauni download कर सकता है। ये काफी आसान है otherwise ऊपर दिए स्टेप्स को follow करें।

क्या खतौनी डाउनलोड करने में पैसे लगते हैं?

नहीं, ये एकदम फ्री है लेकिन तब जब आप mobile से खुद चेक करते हैं । अगर आप csc पर जाकर khatauni print करते हैं तो इसका आपको चार्ज देना होगा। लेकिन ध्यान रखें portal पर शुल्क ₹0 है।

अब जमीन से जुड़ी जानकारी पाने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। Bhulekh UP 2026 पोर्टल की मदद से आप कुछ ही मिनटों में अपनी खतौनी ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा समय और पैसे दोनों की बचत करती है।

मंगलवार, 30 दिसंबर 2025

UP Bhulekh Kaise Dekhe Mobile Se | खेत की खतौनी नकल ऐसे देखें

Upbhulekh 2026 डिटेल्स मोबाइल से देखना बहुत ही आसान है। अब आप भूलेख खतौनी मोबाइल से घर बैठे देख सकते है। आजकल किसी भी काम में जमीन का कागज चाहिए होता है चाहे बैंक से लोन लेना हो, खेत बेचना हो या बस जानकारी हेतु देखना हो कि ज़मीन हमारे नाम पर है भी या नहीं, साथ ही खेत के कितने मालिक हैं या जमीन से जुड़ा कोई आदेश देखने के लिए।

पहले इसके लिए लेखपाल, तहसील के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब आप मोबाइल से ही UP Bhulekh देख सकते हैं, वो भी घर बैठे। नीचे बिल्कुल आसान शब्दों में बताया गया है।

UP Bhulekh Portal क्या है?

यह  (upbhulekh.gov.in) उत्तर प्रदेश राज्य के राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल है। जहाँ से आप:
  • खतौनी देख सकते हैं
  • खसरा नंबर निकाल सकते हैं
  • जमीन किसके नाम है, ये चेक कर सकते हैं
  • मतलब पूरी जमीन से जुड़ी जानकारी एक जगह अथवा एक portal पर online।

मोबाइल से UP Bhulekh कैसे देखें 2026 (Step by Step)

Step 1:
सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Chrome या कोई भी ब्राउज़र खोलो।

Step 2:
सर्च बॉक्स में लिखो “UP Bhulekh”
या direct वेबसाइट पर विजिट करो

(ध्यान रहे, गलत वेबसाइट पर मत जाना)

Step 3:
अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, उसमें लिखा होगा
“खतौनी की नकल देखें”
उस पर क्लिक करो।

Step 4:
अब आपसे पूछा जाएगा, अब क्रमशः एक के बाद एक इसे भरें।

Mobile se Khatauni kaise nikale

जिला चुनो
तहसील चुनो
गांव चुनो
सब सही-सही चुने।

Step 5:
अब चार ऑप्शन आते हैं: खाता संख्या से खोजें, खसरा / गाटा नंबर से खोजें, खाते दार के नाम से या भूमि श्रेणी से। किसी एक को चुने

इनमें आपको जिसकी जानकारी हो, उसे चुने। सबसे आसान विकल्प है खाते दार के नाम से या खसरा / गाटा नंबर से। 

अब इसके नीचे दिए खाने में जानकारी भरें ।

Step 6:
कैप्चा भरकर “उद्धरण देखें” पर क्लिक करो।

बस, अब आपकी जमीन, खेत की पूरी डिटेल मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी। जिसे आप अभी print कर सकते हैं या फिर future के लिए PDF में save कर लें।

मोबाइल से upbhulekh.gov.in पर क्या-क्या देख सकते हैं?

यहां कोई भी व्यक्ति खेत अथवा जमीन से जुड़ी जानकारी "khatauni" देख सकता है। इसमें शामिल रहता है : 
  • जमीन मालिक, मालिकों का नाम
  • कितनी जमीन है, रकबा 
  • गाटा / खसरा नंबर
  • किस किस्म की जमीन है, श्रेणी no 1, 2, 3 etc.
  • दाखिल ख़ारिज डिटेल्स , किसी और का नाम जुड़ा है या नहीं
  • जमीन पर कोई आदेश 
  • लोन की जानकारी इत्यादि।
मोबाइल से खतौनी देखते समय ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
  1. यह सिर्फ जानकारी देखने के लिए है,
  2. जमीन बेचने या सरकारी काम के लिए प्रिंटेड नकल तहसील से ही मान्य होती है।
  3. कोई भी पैसा देने की जरूरत नहीं होती। ये एकदम फ्री सेवा है लेकिन यदि आप jan sewa kendra से यही खतौनी निकलवाते हैं तो इसके लिए आपसे ₹10/- या फिर अधिक पेज पर खतौनी प्रिंट होने पर अधिक रुपए लिए जा सकते हैं।

Faqs About UP Bhulekh Mobile 

मोबाइल से भूलेख देखने में पैसा लगता है?

नहीं, बिल्कुल फ्री है।

अगर वेबसाइट न खुले तो?

कभी-कभी सर्वर स्लो रहता है, थोड़ा समय बाद दोबारा ट्राई करो।

किसी और की जमीन देख सकते हैं?

हाँ, अगर गाटा नंबर पता है तो देख सकते हो।

आखरी और जरूरी बातें :- 

अगर आपको जमीन से जुड़ा कोई भी काम है, तो
UP Bhulekh वेबसाइट सबसे आसान तरीका है जानकारी देखने का, आप खुद चेक कर सकते हैं या फिर jan sewa Kendra जा सकते हैं।

साथ ही यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है। किसी भी कानूनी या आधिकारिक काम के लिए संबंधित तहसील या विभाग से पुष्टि जरूर करें।

रविवार, 28 दिसंबर 2025

Uttar Pradesh Bhulekh (उत्तर प्रदेश भूलेख) – UP Land Record, Khatauni & Khasra 2026

Uttar Pradesh Bhulekh – पूरी जानकारी 2026

Uttar Pradesh Bhulekh (उत्तर प्रदेश भूलेख) वेबसाइट एक official online portal है, जिसे UP Revenue Department ने राज्य की सभी जमीन के रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में citizens के लिए उपलब्ध कराने के लिए बनाया है। इस portal के जरिए आप अपने जमीन के खसरा, खतौनी, जमाबंदी और यूपी भू-नक्शा को घर बैठे देख सकते हैं।

यह portal खासतौर से किसान, जमीन मालिक और buyers के लिए बनाया गया है ताकि जमीन से जुड़ी हर जानकारी transparent और official तरीके से मिले।

UP Bhulekh Portal पर खतौनी / खसरा कैसे देखें

UP Bhulekh portal का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। नीचे step-by-step तरीका दिया गया है:

Step 1 – Official Website पर जाएं

सबसे पहले UP Bhulekh Official Portal खोलें।

Step 2 – खाता / खतौनी खोज विकल्प चुनें

Upbhulekh Khatauni

Homepage पर आपको “खतौनी की नकल देखें” या “खसरा / खतौनी खोजें” का option मिलेगा।
यहाँ आपको अपने District (जिला), Tehsil (तहसील) और Village (गांव) का चयन करना होगा।

Upbhulekh.gov.in खतौनी डाउनलोड जिला वार

Step 3 – Search Criteria भरें

आपको तीन विकल्प मिलते हैं:

  1. खसरा नंबर से खोजें

  2. खाता संख्या से खोजें

  3. खातेदार का नाम डालकर खोजें

उत्तर प्रदेश भूलेख

आपके पास जो भी जानकारी available है, उसी के अनुसार option select करें।

Step 4 – Result देखें और Download / Print करें

Search करने के बाद screen पर आपका जमीन रिकॉर्ड आएगा।

  • आप View / Download / Print कर सकते हैं

  • PDF या JPEG format में खतौनी नकल सुरक्षित रख सकते हैं

Note: Real Time खतौनी केवल जानकारी के लिए है। अगर आपको official certified copy चाहिए तो CSC Center या तहसील कार्यालय से ही प्राप्त करें।

UP Bhu Naksha – भू-नक्शा कैसे देखें

UP Bhulekh portal से आप जमीन का digital map भी देख सकते हैं।

Step 1 – Official Bhu Naksha Portal खोलें

UP Bhu Naksha Official Portal खोलें।

Step 2 – Location Select करें

District → Tehsil → Village select करें।

Step 3 – Plot / Khasra नंबर चुनें

Map पर आपके plot / khata / gatta number पर क्लिक करें।

  • Detailed info जैसे खातेदार का नाम, खाता संख्या, क्षेत्रफल, जमीन का प्रकार दिखाई देगा

Step 4 – Download / Print Map

आप नक्शा UP Bhu Naksha PDF में डाउनलोड कर सकते हैं और अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

UP Bhulekh Portal पर वादग्रस्त / विक्रय स्थिति देखें

UP Bhulekh portal पर आप यह भी check कर सकते हैं कि आपकी जमीन किसी legal dispute / sale transaction / mortgage में है या नहीं।

Step-by-step:

  1. Portal पर जाएं और “भूखण्ड / गाटा वादग्रस्त स्थिति” पर क्लिक करें

  2. District → Tehsil → Village select करें

  3. Khata / Gatta / Khasra नंबर डालें और Search करें

  4. Result में जमीन की वर्तमान स्थिति दिख जाएगी

यह सुविधा जमीन खरीदने या निवेश करने वाले लोगों के लिए बहुत मददगार है।

UP Bhulekh Key Features

  • घर बैठे भूमि रिकॉर्ड की जानकारी

  • खसरा / खतौनी / जमाबंदी नकल उपलब्ध

  • भू-नक्शा (Bhu Naksha) online देखने की सुविधा

  • Real Time खतौनी (RoR) देख सकते हैं

  • भूमि विवाद / वादग्रस्त स्थिति check करने की सुविधा

  • राजस्व ग्राम खतौनी कोड और यूनिक भूखंड कोड जानना

  • बैंक / mortgage information

UP Bhulekh Portal के उद्देश्य

UP Bhulekh Portal का मुख्य उद्देश्य:

  1. Digital Land Records: पूरी UP की जमीन रिकॉर्ड (Real Time Khatauni ) को online करना

  2. Transparency: जमीन से जुड़ी जानकारी आसानी से और सही मिले

  3. Time & Cost Saving: तहसील / सरकारी office के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं

  4. Fraud Prevention: जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी रोकना

  5. Accessibility: Farmer और जमीन मालिकों को anytime, anywhere access देना

UP Bhulekh – Khasra और Khatauni क्या है

Khatauni (खतौनी)/Real Time Khatauni

Khatauni एक document है जिसमें जमीन मालिक / खातेदार के नाम और उनके नाम पर registered सभी plots / fields की जानकारी होती है।

Khasra (खसरा)

Khasra plot-wise जमीन का record है, जिसमें area, crop type, land type आदि की details होती हैं।

Jamabandi (जमाबंदी)

Jamabandi पूरी village / gram के सारे plots और उनके land ownership का summary record है।

UP Bhulekh Portal | UP Land Records online के फायदे

  1. 24x7 access online

  2. जमीन के records की transparency

  3. तहसील / government office का time बचता है

  4. जमीन खरीदने / बेचने में fraud कम होता है

  5. Farmer आसानी से अपने plots का data download कर सकते हैं

Mobile Users के लिए Tips

  • Portal mobile-friendly है

  • Mobile में Chrome / Firefox इस्तेमाल करें

  • अगर portal slow है तो cache clear कर के retry करें

  • Mobile के लिए stepwise guide: District → Tehsil → Village → Khasra / Khatauni → View / Download

UP Bhulekh Contact Details

ParameterDetail
Official Portalupbhulekh.gov.in (ऊपर डायरेक्ट लिंक दी गई है।)
Helpline Number0522-2217145
Emailbhulekh-up@gov.in
Office AddressRevenue Council, 4th Floor, B-Block, Indira Nagar, Lucknow – 226016
Working HoursMonday to Saturday 10:00 AM – 6:00 PM

Note: यह वेबसाइट किसी भी सरकारी department से directly संबंधित नहीं है। यह केवल citizens को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है।

FAQs – UP Bhulekh 2026 

Q1: UP Bhulekh क्या है, UP Land Records online ? 
A: यह UP Revenue Department का official online portal है, जिसमें आप जमीन से जुड़ी सभी जानकारी online देख सकते हैं।

Q2: खतौनी / खसरा कैसे देखें?
A: Portal पर District → Tehsil → Village → Khasra / Khatauni नंबर डालें और Search करें।

Q3: क्या UP Bhulekh free है?
A: हाँ, पूरी तरह free और online उपलब्ध है। राजस्व रिकॉर्ड UP यहां फ्री में देखें जाएंगे लेकिन मुहर वाली खतौनी के लिए एक fees तय है। 

Q4: Real Time खतौनी क्या है?
A: यह आपके जमीन का updated / current ownership record है, जिसे online portal से देख सकते हैं।

Q5: Official certified copy कहां मिलेगी?
A: CSC center या तहसील से ही official copy मिलेगी जिसके लिए आपको कुछ fees भी चार्ज की जाती है।

Disclaimer

यह वेबसाइट किसी भी सरकारी department से सम्बंधित नहीं है। यह केवल information और guidance के लिए बनाई गई है।

Bhulekh UP Khatauni Kaise Nikale Online (खतौनी ऑनलाइन निकालने का तरीका)

Bhulekh UP Khatauni Kaise Nikale Online 2026 : आज के समय में जमीन से जुड़ी जानकारी के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्...