Upbhulekh 2026 डिटेल्स मोबाइल से देखना बहुत ही आसान है। अब आप भूलेख खतौनी मोबाइल से घर बैठे देख सकते है। आजकल किसी भी काम में जमीन का कागज चाहिए होता है चाहे बैंक से लोन लेना हो, खेत बेचना हो या बस जानकारी हेतु देखना हो कि ज़मीन हमारे नाम पर है भी या नहीं, साथ ही खेत के कितने मालिक हैं या जमीन से जुड़ा कोई आदेश देखने के लिए।
पहले इसके लिए लेखपाल, तहसील के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब आप मोबाइल से ही UP Bhulekh देख सकते हैं, वो भी घर बैठे। नीचे बिल्कुल आसान शब्दों में बताया गया है।
UP Bhulekh Portal क्या है?
यह (upbhulekh.gov.in) उत्तर प्रदेश राज्य के राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल है। जहाँ से आप:
- खतौनी देख सकते हैं
- खसरा नंबर निकाल सकते हैं
- जमीन किसके नाम है, ये चेक कर सकते हैं
- मतलब पूरी जमीन से जुड़ी जानकारी एक जगह अथवा एक portal पर online।
मोबाइल से UP Bhulekh कैसे देखें 2026 (Step by Step)
Step 1:
सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Chrome या कोई भी ब्राउज़र खोलो।
Step 2:
सर्च बॉक्स में लिखो “UP Bhulekh”
या direct वेबसाइट पर विजिट करो
(ध्यान रहे, गलत वेबसाइट पर मत जाना)
Step 3:
अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, उसमें लिखा होगा
“खतौनी की नकल देखें”
उस पर क्लिक करो।
Step 4:
अब आपसे पूछा जाएगा, अब क्रमशः एक के बाद एक इसे भरें।
जिला चुनो
तहसील चुनो
गांव चुनो
सब सही-सही चुने।
Step 5:
अब चार ऑप्शन आते हैं: खाता संख्या से खोजें, खसरा / गाटा नंबर से खोजें, खाते दार के नाम से या भूमि श्रेणी से। किसी एक को चुने
इनमें आपको जिसकी जानकारी हो, उसे चुने। सबसे आसान विकल्प है खाते दार के नाम से या खसरा / गाटा नंबर से।
अब इसके नीचे दिए खाने में जानकारी भरें ।
Step 6:
कैप्चा भरकर “उद्धरण देखें” पर क्लिक करो।
बस, अब आपकी जमीन, खेत की पूरी डिटेल मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी। जिसे आप अभी print कर सकते हैं या फिर future के लिए PDF में save कर लें।
मोबाइल से upbhulekh.gov.in पर क्या-क्या देख सकते हैं?
यहां कोई भी व्यक्ति खेत अथवा जमीन से जुड़ी जानकारी "khatauni" देख सकता है। इसमें शामिल रहता है :
- जमीन मालिक, मालिकों का नाम
- कितनी जमीन है, रकबा
- गाटा / खसरा नंबर
- किस किस्म की जमीन है, श्रेणी no 1, 2, 3 etc.
- दाखिल ख़ारिज डिटेल्स , किसी और का नाम जुड़ा है या नहीं
- जमीन पर कोई आदेश
- लोन की जानकारी इत्यादि।
मोबाइल से खतौनी देखते समय ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
- यह सिर्फ जानकारी देखने के लिए है,
- जमीन बेचने या सरकारी काम के लिए प्रिंटेड नकल तहसील से ही मान्य होती है।
- कोई भी पैसा देने की जरूरत नहीं होती। ये एकदम फ्री सेवा है लेकिन यदि आप jan sewa kendra से यही खतौनी निकलवाते हैं तो इसके लिए आपसे ₹10/- या फिर अधिक पेज पर खतौनी प्रिंट होने पर अधिक रुपए लिए जा सकते हैं।
Faqs About UP Bhulekh Mobile
मोबाइल से भूलेख देखने में पैसा लगता है?
नहीं, बिल्कुल फ्री है।
अगर वेबसाइट न खुले तो?
कभी-कभी सर्वर स्लो रहता है, थोड़ा समय बाद दोबारा ट्राई करो।
किसी और की जमीन देख सकते हैं?
हाँ, अगर गाटा नंबर पता है तो देख सकते हो।
आखरी और जरूरी बातें :-
अगर आपको जमीन से जुड़ा कोई भी काम है, तो
UP Bhulekh वेबसाइट सबसे आसान तरीका है जानकारी देखने का, आप खुद चेक कर सकते हैं या फिर jan sewa Kendra जा सकते हैं।
साथ ही यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है। किसी भी कानूनी या आधिकारिक काम के लिए संबंधित तहसील या विभाग से पुष्टि जरूर करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें